ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में निका

खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रखंड भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। यह यात्रा चंदनी मोड़ तक जाकर समाप्त हुई। भाजपा नेता उपेंद्र दास ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम और अदम्य साहस का परिचायक है। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना को समर्पित है जो दिन-रात मातृभूमि की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश की सरहद पर डटे हुये हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय फौज की वीरतापूर्ण कार्य के लिये देशवासी कृतज्ञ हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान, बुद्धनाथ गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद यादव, विश्वनाथ राम, शिवमंगल गुप्ता, आंनद चौधरी, अवध मेहता, रामनाथ बैठा, ऋषि दुबे, सत्येंद्र यादव, कृष्णा यादव, शर्मा यादव सहित काफी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।