भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने कई गांवों का दौरा किया
भाजपा नेता लक्षमण सिंह ने धनवार प्रखंड का दौरा किया, जहां उन्होंने पूरना नगर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने झारखंड सरकार के मंत्री...

राजधनवार, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्षमण सिंह ने धनवार प्रखंड का दौरा शुक्रवार को किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के पूरना नगर, डोरंडा, कोरियाडीह, भलुटांड़, बनगड़गी आदि जगहों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूरना नगर में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं से मिले। इस बाबत उन्होंने कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। आपलोग देश के प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा उसका लाभ दिलाने का काम करें। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन का संविधान विरोधी बयान के खिलाफ झारखंड सरकार उन्हें मंत्री पद से हटाने का काम करें। इस क्रम में बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कई लोगों ने सिंह को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसके बाद कई लोगों की समस्याओं को मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा कई की समस्या का जल्द ही समाधान करने की बात कही। मौके पर नन्दकिशोर राय, संदीप राय, सुशील राय, उपेन्द्र सिंह, किशुन सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।