Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsKalash Yatra for Shrimad Bhagwat Katha in Siatand with Community Participation
ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली
शुक्रवार को सियाटांड़ के गोसाईडीह में श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए और गोल्हैया उत्तरवाहिनी नदी से अभिमंत्रित जल लेकर लौटे। यात्रा में जिप अध्यक्ष...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 19 April 2025 04:15 AM

सियाटांड़, प्रतिनिधि। शुक्रवार को सियाटांड़ के गोसाईडीह में श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों कलश यात्री शामिल हुए। कलश यात्री यज्ञ स्थल से गोल्हैया उत्तरवाहिनी नदी पहुंचे और वैदिक मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित जल को कलश में भर पुनः यज्ञशाला पहुंचे। कलश यात्रा में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, समाजसेवी मनीष वर्मा, सियाटांड़ मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा, सचिन वर्मा, किशोर तिवारी, विनय वर्मा उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।