तेलहन खेती के लिए ग्रामीणों को जागरुक किया
गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के चरकमारा गांव में जीआईसीआरई और अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा किसानों को तेलहन फसल उगाने के लिए उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के डा नवीन कुमार ने...

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के चरकमारा गांव में मंगलवार को जीआईसीआरई और अभिव्यक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को तेलहन फसल को उन्नत तकनीक से उगाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र गिरीडीह के साइंटिस्ट डा नवीन कुमार ने किसानों को खाली पड़े प्लांट में तेलहन फसल लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तेलहन फसल लगाने से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। साथ ही किसानों की आय भी बढ़ेगी। अभिव्यक्ति फाउंडेशन के फील्ड ऑफिसर भीम प्रसाद सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती मे तेलहनी फसल की अहम भूमिका होती है। तेल के साथ किसानों को खल्ली भी प्राप्त होता है। मौके पर वार्ड सदस्य सोमारी देवी, गुड़िया देवी, बसंती मुर्मू, किरण देवी, सादोरी हांसदा, दर्शन किस्कू समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।