Formation of Block Committee by Jharkhand Unorganized Employees Federation in Dumri अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFormation of Block Committee by Jharkhand Unorganized Employees Federation in Dumri

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक

डुमरी में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड शाखा कमेटी का गठन किया गया। इन्द्रजीत महतो को अध्यक्ष, आनंद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को विभिन्न पदों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 7 May 2025 04:20 AM
share Share
Follow Us on
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक

डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रखंड शाखा की एक बैठक मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में इन्द्रजीत महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह नयन, जिलाध्यक्ष अमर किशोर सिन्हा व संरक्षक रूपलाल महतो मुख्य रुप से उपस्थित हुए। इस दौरान प्रखंड शाखा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें इन्द्रजीत महतो को अध्यक्ष, आनंद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, मुकेश कुमार, सुदर्शन पांडेय, संजू देवी व शंकर ठाकुर को उपाध्यक्ष, आलोक प्रियदर्शी, रामदेव राम व उर्मिला राणा को मंत्री, खुशबू कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि सदस्य के रूप में नयन तरवे, वारिस अली, संजय ठाकुर, अमित सिन्हा, शमशेर खान व दिनेश मोची को शामिल किया गया।

बैठक में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, हेल्थ विभाग, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित अन्य विभागों के कई कर्मी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।