भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा प्रखण्ड कमिटी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा, आज
बिरनी प्रखंड में भाजपा पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन 20 मई 2025 को किया जाएगा। यह यात्रा पाकिस्तान परस्त आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना की सफलताओं के सम्मान में है। विधायक नागेंद्र महतो...

बिरनी प्रखण्ड के भाजपा पार्टी के द्वारा मंगलवार शाम 3 बजे से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना और भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता को लेकर भारतीय सेना के सम्मान में बिरनी प्रखंड के दोनों मंडलों भाजपा कमेटी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो शामिल रहेंगे। इस बाबत भाजपा मंडल अध्यक्ष राजदेव साव ने बताया कि 20 मई 2025 दिन मंगलवार को दोपहर 03 बजे उच्च विद्यालय पलोंजिया के समीप के कैंपस से प्रारंभ होकर ब्लॉक से होते हुए बिराजपुर चौक पर समापन किया जाएगा।
बताया कि बिरनी प्रखंड के तमाम भाजपा समर्पित वरिष्ठ , कनिष्ठ नेता, मंडल कमेटी, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के साथियों, सरस्वती शिशु मंदिर के साथी, सभी मोर्चा की कमिटी बूथ कमिटी, पंचायत संयोजक सह संयोजक, निष्ठावान कार्यकर्ताओं, देशप्रेमियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, व्यवसायिक साथियों जनप्रतिनिधिगण यात्रा में शामिल रहेंगे। मंडल अध्यक्ष श्री साव ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने और भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेकर वीर सैनिकों को मनोबल बढ़ाने की अपील किया है। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एकजुटता संदेश देने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।