मिट्टी गिराने पर बवाल, दो महिलाओं समेत 7 लोग घायल
बिरनी के दलांगी पंचायत में मिट्टी गिराने को लेकर हुए विवाद में मुखिया प्रतिनिधि ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में दो महिलाएं समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के दलांगी पंचायत अंतर्गत गुड़ीटांड़ में रविवार को मिट्टी गिराने को लेकर दलांगी मुखिया प्रतिनिधि ने बवाल करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दो महिला समेत 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान इरशाद अंसारी(34), इस्माइल अंसारी(55), असलम अंसारी(50), रशिदन खातून(40), आयशा खातून (45) के रूप में हुई है। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया। यहां पर घायलों का उपचार डॉ ताज ने किया तथा गम्भीर स्थिति देखते हुए लोगों को रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए इरशाद अंसारी ने कहा कि उन्होंने गोहाल में मिट्टी भरने के लिए घर के सामने मिट्टी गिराई थी जिसे आज जेसीबी के द्वारा भरवा रहे थे। तभी मुखिया प्रतिनिधि सैफुल हुसैन अपने दर्जनों लोगों के साथ टांगी, रॉड, पत्थर आदि से हमारे परिवार पर हमला कर दिया। वहीं आयशा खातून ने बताया कि सद्दाम अंसारी पिता अफजल अंसारी ने पिस्तौल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। मौजूद लोगों ने पिस्तौल लहराने का वीडियो बनाने लगे तो वह मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर दलांगी मुखिया प्रतिनिधि सैफुल हुसैन ने बताया कि विवादित जमीन पर इरशाद अंसारी ने मिट्टी गिरा दिया था। जब उसे पूछने गए कि जब मामला अदालत में चल रहा है तो इस जमीन पर काम क्यों कर रहे हैं। इतना सुनते ही उनलोगों ने मेरे एवं मेरे परिवार पर हमला कर दिया जिसमें असगर अंसारी एवं सद्दाम अंसारी घायल हो गए। मैं नहीं चाहता था कि कोई विवाद हो परन्तु उनलोगों ने सोची समझी साजिश के साथ विवादित जमीन पर मिट्टी गिराकर विवाद बढ़ाने की कोशिश की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।