घरेलू विवाद से तंग महिला 61 वर्षीय महिला ने विषपान कर दे दी जान
इचाक थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत में 61 वर्षीय उर्मिला देवी ने घरेलू विवाद के चलते विषपान कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने पति और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और...

इचाक, प्रतिनिधि। इचाक थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत अंतर्गत कलवारा बांध गांव निवासी उर्मिला देवी 61 वर्ष पति लालजी गोप ने घरेलू विवाद से ऊबकर विषपान कर लिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार शनिवार रात की बताई जा रही है। माइके वालों और पंचायत प्रतिनिधियों के सूचना पर मृतक के घर पहुंची। इचाक पुलिस ने उर्मिला के विषपान करने के सभी बिंदुओं पर गहनता से मृतिका के पति लालजी गोप और घर वालों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमास्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि उर्मिला के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिससे गुसाई उर्मिला ने विषपान कर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गए। मामले में यूडी का केस इचाक थाना में दर्ज किया गया है। मृतक गरीब परिवार से थी। उसके चार बेटे और एक बेटी है। महिला के सभी बेटे बेटियों की शादी हो चुकी है। उर्मिला की बड़ी बहू के साथ हमेशा विवाद होता रहता था। मृतिका का अग्नि संस्कार शनिवार को किया गया। मुखाग्नि पति लालजी गोप ने दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।