उड़िया महिला ग्रुप ने ओड़िशा की सांस्कृतिक छटा बिखेरी
जमशेदपुर में ओड़िशा की संस्कृति से भरा नया साल समारोह टेल्को के हाई स्काई परिसर में आयोजित हुआ। उड़िया महिला ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक...
जमशेदपुर। नये साल के स्वागत में टेल्को स्थित हाई स्काई परिसर शनिवार को ओड़िशा की रंग-बिरंगी संस्कृति से सराबोर हो उठा। अवसर था उड़िया महिला ग्रुप द्वारा आयोजित नववर्ष समारोह का, जिसमें पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का दिल जीत लिया।समारोह का आयोजन समूह की संयोजक सुजाता विस्वाल की अगुवाई में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ओड़िशा की पारंपरिक दीया जलाकर और वंदना गीत से की गई। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों की शृंखला में महिलाओं द्वारा सम्बलपुरी लोकनृत्य, छऊ नृत्य जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान ओड़िशा की पारंपरिक साड़ी, गहनों और लोक परंपराओं की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस आयोजन में ग्रुप की सदस्यों देवस्मिता, कल्पना, वीणा, लोना सहित अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। कार्यक्रम के अंत में सुजाता विस्वाल ने सभी उपस्थित अतिथियों, महिलाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और आने वाले वर्षों में भी इस तरह के आयोजन को और भव्य रूप देने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।