आज भी बारिश, आंधी और वज्रपात का खतरा
जमशेदपुर में मौसम में अचानक बदलाव आया है। कोल्हान के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को घर में रहने की सलाह...
जमशेदपुर। कोल्हान में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया है। कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात देखने को मिला। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और लोग घरों में रहने को मजबूर हुए।मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का प्रभाव झारखंड पर बना हुआ है। इसके चलते आज पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है और नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है।मौसम विभाग ने चार बार रेड अलर्ट जारी किया। विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, लातेहार और सरायकेला-खरसावां जिलों में वज्रपात और तेज हवा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। इन क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई थी।चेतावनी दी गई है कि आज शाम 4 बजे के बाद मौसम काफी खराब हो सकता है। इस दौरान तेज आंधी, बिजली गिरने की घटनाएं और मूसलधार बारिश की संभावना है, जो एक से दो घंटे तक जारी रह सकती है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि इस समयावधि में घर के भीतर ही रहें और किसी भी जोखिम से बचें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।