झामुमो जिला कमेटी की हुई धोषणा,नरेंद्र मुर्मू बने अध्यक्ष तो परेश यादव सचिव
जामताड़ा, प्रतिनिधि।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जामताड़ा जिला समिति का पुनर्गठन कर दिया है। पार्टी

झामुमो जिला कमेटी की हुई धोषणा,नरेंद्र मुर्मू बने अध्यक्ष तो परेश यादव सचिव जामताड़ा, प्रतिनिधि।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जामताड़ा जिला समिति का पुनर्गठन कर दिया है। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नवगठित समिति में नरेंद्र मुर्मू को अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि परेश प्रसाद यादव को जिला सचिव का दायित्व दिया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर चार प्रमुख चेहरों को जिम्मेवारी दी गई है। जिसमें रविन्द्र नाथ दुबे, प्रो कैलाश प्रसाद साव, इम्तियाज अंसारी और अशोक मंडल शामिल है। इसके अलावे प्रदीप मंडल को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। नवगठित जिला समिति जल्द से जल्द केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन के विस्तार हेतु अन्य पदाधिकारियों के नामों की अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक की कार्यवाही की प्रति जिला समिति की कार्यवाही पुस्तिका में संलग्न करते हुए केंद्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी। ताकि जिला समिति का पूर्ण एवं व्यापक गठन सुनिश्चित किया जा सकें। बुधवार को झामुमो कार्यालय में नवगठित जिला कमेटी के पदधारकों का स्वागत किया गया।
फोटो जामताड़ा 04: बुधवार को झामुमो कार्यालय में नवगठित जिला कमेटी के पदधारक।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।