Aadi Bangla Durga Puja Committee Meets MP Annpurna Devi After Registration अड्डी बांग्ला दुर्गा पूजा समिति परिसर का विकास होगा: अन्नपूर्णा, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsAadi Bangla Durga Puja Committee Meets MP Annpurna Devi After Registration

अड्डी बांग्ला दुर्गा पूजा समिति परिसर का विकास होगा: अन्नपूर्णा

झुमरीतिलैया में अड्डी बांग्ला दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सांसद अन्नपूर्णा देवी से भेंट की। समिति को झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड से पंजीकृत किया गया है। मंत्री ने समिति के सदस्यों को भरोसा...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाThu, 10 April 2025 02:38 AM
share Share
Follow Us on
अड्डी बांग्ला दुर्गा पूजा समिति परिसर का विकास होगा: अन्नपूर्णा

झुमरीतिलैया निज प्रतिनिधि । अड्डी बांग्ला दुर्गा पूजा समिति परिसर की झारखंड रांची से धार्मिक न्यास बोर्ड से पंजीकृत होने के बाद समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी सांसद सह केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भेंट किया l इस दौरान झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड रांची से प्राप्त पंजीयन की उन्हें जानकारी दी गई l पंजीयन कराए जाने में सांसद सह केंद्रीय मंत्री से जो सहयोग मिला,इसके लिए उन्हें ट्रस्ट कमेटी के मुख्य न्यासी करता नितेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में धन्यवाद दिया गया l सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अड्डी बांग्ला अध्यक्ष आलोक कुमार सरकार, पूर्व सचिव आलोक कुमार,कोषाध्यक्ष श्यामजीत कुमार,अमित कुमार जायसवाल,संतोष केसरी,मनोज साव,सुदीप्तो घोष,विमल चटर्जी मुख्य रूप से अन्नपूर्णा देवी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और मंदिर परिसर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया l मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने समिति के न्यासी सदस्यों को भरोसा दिया की अब मैं बहुत जल्द मंदिर परिसर में आकर वहां की सही जानकारी लूंगी और उस परिसर का विकास किया जाएगा l

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।