Woman Attempts Suicide by Hanging After Family Dispute in Jharkhand महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास, रेफर, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsWoman Attempts Suicide by Hanging After Family Dispute in Jharkhand

महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास, रेफर

झारखंड के मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु में 35 वर्षीय महिला रेखा देवी ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाने का प्रयास किया। विवाद के बाद सास अपने कमरे में सो गई और इसी दौरान महिला ने आत्महत्या का...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 12 April 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास, रेफर

कोडरमा। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत जामु में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की है। महिला की पहचान रेखा देवी,35 वर्ष,पति -होरिल मांझी ग्राम गया, बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सास- बहू झगड़ा के कारण सास अपने रूम में जाकर सो गई। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर आनन- फानन में सदर अस्पताल ले आए, जहां प्राथमिक इलाज कर उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।