एनपीयू में मनाई गई संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की जयंती
मेदिनीनगर में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। रजिस्ट्रार डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि अंबेडकर एक महान शिक्षाविद और संविधान निर्माता थे। महिला कॉलेज में छात्राओं के...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई। एनपीयू के रजिस्ट्रार डॉ एसके मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। रजिस्ट्रार ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर एक महान शिक्षाविद समाज सुधारक विधि ज्ञाता संविधान निर्माता और भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। डॉ अंबेडकर का जन्म 1891 में मध्य प्रदेश के महू जिले में हुआ था। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक शैक्षणिक, विधिक सभी क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाई और एक ऐसे भारत का सपना देखा जिसमें सभी लोग समानता हो। रजिस्ट्रार ने कहा कि बाबा साहेब ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि अगर कुछ करने की इच्छा प्रबल हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। उनके संदेशों को आत्मसात करने और उससे प्रेरित होकर आगे बढ़ने के लिए आम विद्यार्थियों से भी अपील की। कार्यक्रम में एनपीयू के डीएसब्ल्यू डॉ अंबालिका प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक डॉ रविशंकर, सहायक रजिस्ट्रार रज्जी खान, सीसीडीसी डॉ मनोरमा सिंह, डॉ जसवीर बग्गा समेत सभी पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
महिला कॉलेज में हुई प्रतियोगिता : योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उदघाटन प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता ने की। छात्राओं के बीच क्विज कंपटीशन, पोस्टर मेकिंग कंपटीशन तथा स्पीच कंपीटीशन का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर से सीखना चाहिए कि किसी भी विकट परिस्थिति में डरना या घबराना नहीं चाहिए और उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए तभी लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका डॉ सुप्रिया ने कहा कि डॉ आंबेडकर संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह भारत के प्रथम कानून मंत्री भी थे। उन्होंने समानता की बात की, उस समय समाज में व्याप्त असमानता को समाप्त करने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया, दलितों के उद्धारक के रूप में भी उनकी पूजा की जाती है। मौके पर कल्पना कुमारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे। छात्राओं में ममता प्रियंका, रिया, श्वेता, सोफिया रानी, शिखा आदि में भी अपने विचार प्रस्तुत किया।
आप ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण - आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाना रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसका नेतृत्व संयोजक चंद्रबलि चौबे ने किया। माल्यार्पण कार्यक्रम में किशोर कुमार सिन्हा, मुकेश नारायण दीक्षित, संजय राम, डॉ गणेश, सुधीर कुमार, कौशल किशोर बच्चन,लव तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अभाविप ने संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की मनाई जयंती - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू यूनिट ने भारत रत्न डॉ.बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर पार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौक पर प्रदेश कल्याण छात्रावास कार्य प्रमुख रामाशंकर पासवान ने कहा कि बाबा साहेब दलित बौद्ध आंदोलन के प्रेरित किया और और अछूतों (दलितों) से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाये थे। बाबा साहेब ने कहा था कि की जीवन में सफलता पाना है तो शिक्षित बनना होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा, जीएलए कॉलेज अध्यक्ष किसलय दुबे , कॉलेज सह मंत्री सचिन उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, अंकित कुमार लाल , उज्जवल सिंह, राहुल कुमार चेरो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।