Jharkhand Democratic Revolutionary Front Plans to Enroll One Lakh New Members जिला में एक लाख सदस्य बनाएगी जेएलकेएम : देवानंद महतो, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsJharkhand Democratic Revolutionary Front Plans to Enroll One Lakh New Members

जिला में एक लाख सदस्य बनाएगी जेएलकेएम : देवानंद महतो

- जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी अनुशासित होने की नसीहत झारखंड, रामगढ, जेएलकेएम झारखंड, रामगढ, जेएलकेएम

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Wed, 7 May 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
जिला में एक लाख सदस्य बनाएगी जेएलकेएम : देवानंद महतो

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवानंद महतो सोमवार को महत्वपूर्ण विषय पर प्रेस बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि जिला में एक लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसे लेकर सभी प्रखंड, पंचायत के अलावा शहरी क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की कवायद होगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासित होने की नसीहत दी। कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वेपरी है, इसका प्रमाण हाल के दिनों में केंद्रीय अध्यक्ष का लिया गया निर्णय है। इसलिए यदि कोई भी समस्या होती है तो कार्यकर्ता पूरी बात पार्टी फोरम पर रखें। संगठन स्तर से निश्चित तौर पर समाधान किया जाएगा।

साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र अंतर्गत समस्याओं की सूची तैयार करने का आह्वान किया। इसके बाद आंदोलन की रुपरेखा बनाने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।