Awareness Campaign for Kharif Crop Developed Agriculture Commitment Initiative Launching Nationwide देशभर में 29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAwareness Campaign for Kharif Crop Developed Agriculture Commitment Initiative Launching Nationwide

देशभर में 29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की वीसी में शामिल हुईं शिल्पी नेहा तिर्की, किसानों में खरीफ फसल को लेकर जागरुकता पैदा करने का उद्देश्य

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 19 May 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
देशभर में 29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो किसानों में खरीफ फसल को लेकर जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से देशभर के 700 जिलों में 29 मई से 12 जून तक 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान की तैयारी को लेकर राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। जिसमें झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। कृषि मंत्री ने बताया कि आईसीएआर-कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत सरकार के द्वारा यह अभियान संचालित होगा। खरीफ-पूर्व अभियान की शुरुआत पुरी, ओडिशा में आस-पास के कृषि विज्ञान केंद्रों से 29 मई को की जाएगी।

वीसी के दौरान कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि झारखंड में हर साल किसानों को खरीफ फसल जागरुकता के लिहाज से 25 मई को बीज दिवस मनाया जाता है। इस बार भी बीज दिवस को लेकर विभाग ने व्यापक तैयारी की है। इसके साथ ही झारखंड में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' की सफलता को लेकर विभाग पूर्ण सहयोग करेगी। अभियान के तहत ये कार्य होंगे - क्षेत्र विशेष के लिए खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों एवं पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्यपालन आदि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करना। - किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा नीतियों की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराना। - किसानों को मृदा स्वस्थ्य कार्ड के फायदे के बारे में बताना। साथ ही स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसलों का चयन, खादों के उपयोग की जानकारी देना। - किसानों द्वारा उपयोग कि गए नवाचार का फीडबैक लेना, ताकि उसकी वैज्ञानिक जानकारी मिल सके। अनुसंधान को नई दिशा दी जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।