महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समापन पर देश सेवा का संकल्प
आगरटोली के महिलौंग टोली में नवनिर्मित महावीर मंदिर का तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। विधायक राजेश कच्छप और पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने समारोह में भाग लिया। उन्होंने देश...

अनगड़ा, प्रतिनिधि। आगरटोली के महिलौंग टोली स्थित नवनिर्मित महावीर मंदिर का तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा सोमवार की रात पूर्णाहुति, आरती और भंडारा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप और विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार शामिल हुए। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा देश सेवा के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि सच्चा सुकून ईश्वर की साधना में है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि देश की उन्नति ही हमारी उन्नति है। हमें देश के विकास और उन्नति में अपना योगदान देने की जरूरत है। ज्ञात हो कि पांच अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू ने किया था। मौके पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सूरज मुंडा, सचिव उपेन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, धर्मनाथ महतो, दिलीप मुंडा, जीतेन्द्र मुंडा, मंगल महतो, नंदकुमार मुंडा, छोटनलाल मुंडा, करमू मुंडा, काशीनाथ महतो, महेश महतो और सहीन्द्र महतो महतो आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।