New Milk Powder and Dairy Product Plant to Be Established in Hotwar Ranchi होटवार में नया मिल्क पाउडर और प्रोडक्ट प्लांट लगाया जाएगा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNew Milk Powder and Dairy Product Plant to Be Established in Hotwar Ranchi

होटवार में नया मिल्क पाउडर और प्रोडक्ट प्लांट लगाया जाएगा

रांची के होटवार परिसर में मेधा डेयरी का नया मिल्क पाउडर और मिल्क प्रोडक्ट प्लांट लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इसका शिलान्यास करेंगे। डॉ मीनेश शाह ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 16 April 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
होटवार में नया मिल्क पाउडर और प्रोडक्ट प्लांट लगाया जाएगा

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। होटवार परिसर में मेधा डेयरी का एक नया मिल्क पाउडर और मिल्क प्रोडक्ट प्लांट लगेगा। दोनों प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री करेंगे। राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के चेयरमैन डॉ मीनेश शाह ने बुधवार कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके रांची आवास पर मुलाकात की। इस बीच राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मौके पर मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक जयदेव विश्वास भी थे। डॉ शाह ने बताया की होटवार में जल्द ही दोनों प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी। प्लांट के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का समय निर्धारित किया जा रहा है। बताया कि गिरिडीह में भी 50 हजार लीटर का एक और नया प्लांट लगाने की योजना है। उन्होंने स्थल की जांच की है।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन में रांची, जमशेदपुर में स्थायी सेंटर

डॉ शाह ने कहा, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत राज्य के किसानों को अच्छी नस्ल की गाय उपलब्ध करायी जाएगी। राज्य सरकार और झारखंड मिल्क फेडरेशन जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजेंगे। केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद जमशेदपुर और रांची में अच्छी नस्ल की गाय उपलब्ध कराने का स्थायी सेंटर शुरू किया जाएगा।

उन्होंने राज्य में घर पर पशुओं के उपचार के लिए शुरू किए गए टॉल फ्री नंबर 1962 की सेवा पर भी चर्चा की। मंत्री को उन्होंने बताया कि इसकी सेवा सभी पशुपालकों को नहीं मिल रही है। इसके लिए उन्होंने वेटनरी डॉक्टर की उपलब्धता पर जोर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।