कल से बढ़ेगी गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा
रांची सहित पूरे राज्य में गुरुवार से गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हल्के बादल छाने और कुछ स्थानों पर बारिश के साथ...

रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों समेत पूरे राज्य में गुरुवार से गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। गर्म और पश्चिमी हवा का रूख होने के कारण रांची के तापमान में भी पांच से छह डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान हल्के बादल छा सकते हैं। मेघ गरज के साथ एक-दो जगहों पर छिटपुट बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं। राजधानी में मंगलवार को मौसम सामान्य रहा।
रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा और जमशेदपुर का 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम 35 डिग्री या इससे नीचे है। अधिकांश जिलों के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से नीचे चल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, राज्य और आसपास के वातावरण में बने सिस्टम अब कमजोर हो चुके हैं। इसके कारण मानसून एक्टिविटी में कमी आएगी। जिलों के अधिकतम (डिग्री में) जिले अधिकतम रांची 32.8 जमशेदपुर 37.4 मेदिनीनगर 35.4 बोकारो 36.2 चाईबासा 37.4 धनबाद 30.9 गुमला 32.0 लातेहार 29.1 देवघर 35.3 कोट- राज्य में गुरुवार से गर्मी बढ़ने की आशंका है। गर्म हवा का रुख आने की संभावना है। इसके कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। अगले चार से पाच दिनों के दौरान पांच से छह डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।