अरगोड़ा अंचल कार्यालय के पास महिला की चेन छिन ली
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हिनू अरगोड़ा अंचल कार्यालय के पास दो उचक्कों ने महिला ज्ञानती देवी से सोने की चेन छिन ली। पीड़िता के पति बीएन सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ज्ञानती देवी किसी काम...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 25 April 2025 10:10 PM

रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू अरगोड़ा अंचल कार्यालय के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो उचक्कों ने महिला ज्ञानती देवी के गले में पड़ी सोने की चेन छिन ली। मामले में पीड़िता के पति बीएन सिंह की लिखित शिकायत पर उचक्कों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया है कि ज्ञानती देवी किसी काम से अरगोड़ा अंचल कार्यालय जा रही थीं। इसी क्रम में मोटरसाइकिल पर आए उचक्कों ने उनके गले से चेन छिन ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।