Importance of Time and Education DEO Durga Nand Jha Addresses Students समय ईश्वर है और ईश्वर के बिना कुछ भी संभव नहीं: डीईओ, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsImportance of Time and Education DEO Durga Nand Jha Addresses Students

समय ईश्वर है और ईश्वर के बिना कुछ भी संभव नहीं: डीईओ

साहिबगंज में डीईओ दुर्गानंद झा ने कहा कि समय ईश्वर है और शिक्षा का उद्देश्य एक अच्छा इंसान बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के बारे में बताया और कहा कि व्यवहारिकता का ज्ञान सबसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजWed, 9 April 2025 02:38 AM
share Share
Follow Us on
समय ईश्वर है और ईश्वर के बिना कुछ भी संभव नहीं: डीईओ

साहिबगंज। डीईओ दुर्गानंद झा ने कहा है कि पाश्चात्य देशों में समय को धन कहा गया है। हालांकि सच्चाई यही है कि समय ईश्वर है। ईश्वर के बिना दुनिया में कुछ भी संभव नहीं है। समय के हिसाब से अपने को ढालने वाला व्यक्ति जीवन में हमेशा सफल होता है। अच्छी शिक्षा का मकसद एक अच्छा इंसान गढ़ना होता है। वे मंगलवार को शहर के नेताजी सुभाष कॉलोनी स्थित संत जोसेफ स्कूल के हॉल में कक्षा आठ के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति को लेकर जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का लाभ तत्कालीक से कई गुना अधिक दीर्घकालिक होता है। बचपन में हासिल की गई शिक्षा का महत्व उम्र के तीसरे व चौड़े पड़ाव में पता चलता है। शिक्षा का मकसद आदर व सम्मान देना भी होता है।

कुछ लोग जीवन में सेपरेट यानी अलग रहना चाहता है। सेपरेट रहने की मंशा रखने वाले इंसान का जीवन कई बार डीप्रेशन में चला जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में 99% अंक लाने की होड़ रहती है। विद्यार्थियों को नम्बर की होड़ में कभी नहीं शामिल होना चाहिए। जीवन में व्यवहारिकता का ज्ञान सबसे अधिक जरूरी है। हर बच्चे में समय का ज्ञान होना चाहिए। इससे पहले स्कूल के प्राचार्य वी नस्कर ने बुके भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर डीईओ दुर्गानंद झा का स्वागत किया। मौके पर एल्वीस नस्कर समेत स्कूल के कई शिक्षक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।