सरायकेला : कुड़मियों का परंपरागत स्वशासन व्यवस्था पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सरायकेला के आसनबनी में कुड़मि समुदाय की परंपरागत स्वशासन व्यवस्था पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विद्वानों ने भाग लिया और कुड़मि संस्कृति एवं स्वशासन व्यवस्था...
सरायकेला।सरायकेला के आसनबनी के सामुदायिक भवन परिसर में का परंपरागत स्वशासन व्यवस्था पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मूल रूप से चार पिड ,बड़अ पिड़, कुंचुम पिड़ और दुगनी पिड़ , बाकसाई पिड़ के हजारों माहतअ , परगनैत एवं अन्य विद्वान उपस्थित हुए। कार्यशाला में कुड़मि समुदाय के परंपरागत स्वशासन व्यवस्था , संस्कृति पर आधारित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। कार्यशाला में वक्ता के रूप में कुड़मि स्वशासन व्यवस्था पर अपना शोध करने वाले लखिन्द्र महतो खूंटी तथा कोल्हान विश्वविद्यालय की कुड़मलि सहायक प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो ने विस्तार पूर्वक जानकारी साझा कियें। अन्य अतिथियों ने गुरु प्रसाद महतो कुड़मालि सहायक प्रधानाध्यापक , नुनु राम महतो जाने-माने पत्रकार, रुद्र प्रताप महतो शिक्षक , पटयत महतो , प्रमाणिक महतो , बैद्यनाथ महतो ग्राम प्रधान ईटागढ़ , योगेंद्र महतो सिल्ली सिल्ली , आदिवासी कुर्मी समाज के रीना महतो , खरसावां के जोगेन्द्र महतो , महेश्वर महतो, सीनी के महादेव महतो , बाकसाई पिड़ के परगनैत मथो महतो ने भी अपना-अपना व्यक्त साझा किये। कार्यशाला का सफल आयोजन हेतु विजय प्रताप महतो, प्रभात रंजन महतो , मुद्रा महतो , प्रकाश महतो,रतनलाल महतो , आदित्य प्रताप महतो , नरेश महतो , हीरालाल महतो आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।