संविधान हमारे देश की आत्मा है: भूषण बाड़ा
सिमडेगा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंगलवार को संविधान बचाओ महारैली में भाग लेने रांची रवाना हुए। विधायक भूषण बाड़ा के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा के प्रति अपनी...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले के दोनो विस क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदधारी मंगलवार को संविधान बचाओ महारैली में भाग लेने के लिए रांची रवाना हुए। विधायक भूषण बाड़ा के नेतृत्व में एकजुट होकर रांची रवाना हुए। कार्यकर्ताओं में देश के संविधान की रक्षा को लेकर जबरदस्त जोश दिखाई दिया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है और उसकी रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज जिले से हज़ारों लोगों की यह भागीदारी इस बात का प्रतीक है कि झारखंड की जनता संविधान और लोकतंत्र को लेकर कितनी सजग है।
उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने के लिए उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस की जड़ें जनमानस में गहरी हैं और जब बात लोकतंत्र की हो, तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटते। विधायक ने कहा कि यह महारैली केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। मौके पर जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, विधायक प्रतिनिधि समी आलम, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, संतोष सिंह, मो एजाज, मो शकील, मो समी आलम, शिशिर मिंज सहित सैकड़ो कार्यकर्ता रांची रवाना हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।