पिंपल्स-एक्ने वाली स्किन को नेचुरल चीजों से नहीं होगा कोई नुकसान, घर पर इस तरह बनाएं फेस पैक Skin Care 5 Best homemade face Pack for Pimples and Acne, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीSkin Care 5 Best homemade face Pack for Pimples and Acne

पिंपल्स-एक्ने वाली स्किन को नेचुरल चीजों से नहीं होगा कोई नुकसान, घर पर इस तरह बनाएं फेस पैक

गर्मी के मौसम में एक्ने-पिंपल वाली स्किन वालों के लिए टेंशन बढ़ जाती है। ऐसे में चेहरे पर सही केयर जरूरी है। यहां हम कुछ फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं। इन्हें आजमाकर आप एक्टिव पिंपल्स, मुहासों के निशान और झाइयों से छुटकारा पा सकती हैं

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 7 May 2025 11:03 AM
share Share
Follow Us on
पिंपल्स-एक्ने वाली स्किन को नेचुरल चीजों से नहीं होगा कोई नुकसान, घर पर इस तरह बनाएं फेस पैक

चेहरे पर छोटे दाने, मुहांसों के दाग-धब्बे और एक्टिव पिंपल्स भला किसे पसंद होते हैं। सभी लड़कियां बेदाग और चमकते चेहरे की ख्वाहिश रखती हैं। हालांकि, गर्मी के मौसम में साफ स्किन मेंटेन कर पाना काफी मुश्किल होता है। पिंपल्स और एक्ने वाली स्किन को मेंटेन करने के लिए सही केयर जरूरी है। यहां हम कुछ फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप बेदाग स्किन पा सकते हैं। यहां देखिए घर पर बनने वाले 5 नेचुरल फेस पैक बनाने का तरीका।

1) शहद और दालचीनी फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच शहद, 1 चम्मच दालचीनी पाउडर लें। फिर इसे बनाने के लिए शहद और दालचीनी पाउडर को तब तक मिलाएं जब तक आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए। अब इस मिक्स को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे लगभग 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।

2) हल्दी और दही का फेस पैक

1 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 बड़े चम्मच दही को लें। फिर इसमें हल्दी पाउडर को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।

3) शहद और नींबू फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस लें। फिर इसे एक साथ मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने म पानी से धो लें।

4) नीम और हल्दी फेस पैक

2 बड़े चम्मच नीम पाउडर, 1 चम्मच हल्दी और गुलाब जल लें। फिर नीम पाउडर और हल्दी को गुलाब जल के साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और धोने से पहले लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें।

5) हल्दी और दही का फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 बड़े चम्मच दही को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें:घर के बने इन 3 फेस पैक से कुछ ही दिन में दूर होंगे भद्दे निशान
ये भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं अंडा, इन 3 तरीकों से बनाएं फेस पैक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।