भूलकर भी इन 3 सिचुएशन में नहीं पीना चाहिए गोंद कतीरा, शरीर को हो जाएगा नुकसान never eat or drink gond katira in these situations cause side effects on health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थnever eat or drink gond katira in these situations cause side effects on health

भूलकर भी इन 3 सिचुएशन में नहीं पीना चाहिए गोंद कतीरा, शरीर को हो जाएगा नुकसान

Gond katira side effects: गोंद कतीरा को खाने के ढरे सारे फायदे बताए जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को यहीं गोंद कतीरा फायदे की जगह नुकसनान पहुंचा सकता है। अगर इन 3 सिचुएशन में हैं तो कभी भी गोंद कतीरा ना खाएं।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 7 May 2025 10:31 AM
share Share
Follow Us on
भूलकर भी इन 3 सिचुएशन में नहीं पीना चाहिए गोंद कतीरा, शरीर को हो जाएगा नुकसान

गोंद कतीरा गर्मियों का साथी है। शरीर को ठंडक देने के साथ नेचुरल तरीके से एनर्जी देने में इसका कोई जवाब नहीं। आयुर्वेद में गोंद कतीरा के ढेरों फायदे बताए गए हैं और सोशल मीडिया पर कई सारे एक्सपर्ट गोंद कतीरा के फायदों के बारे में बता रहे हैं। लेकिन गर्मी की इस कूलिंग प्रॉपर्टी वाली चीज को खाने से पहले जान लें किन सिचुएशन में गोंद कतीरा को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। नहीं तो ये शरीर को इतना ठंडक दे देगी कि फायदे की बजाय नुकसान होने लगेगा।

डायटीशियन ने बताया नुकसान

डायटीशियन लीमा महाजन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किन 3 सिचुअशन में गोंद कतीरा खाना नुकसानदेह हो सकता है।

हैवी पीरियड्स में और उसके ठीक पहले

जिन महिलाओं हैवी पीरियड्स होते हैं उन्हें गोंद कतीरा नहीं खाना चाहिए। यहां तक कि पीरियड्स शुरू होने के 10 दिन पहले से ही गोंद कतीरा को अवॉएड करना चाहिए। गोंद कतीरा की प्रॉपर्टीज ठंडी होती है और ये बॉडी के हीट को खत्म करता है। जिसकी वजह से पीरियड्स के साइकल के बिगड़ने का डर होता है और साथ ही क्रैम्प भी बढ़ सकते हैं।

लो ब्लड प्रेशर में गोंद कतीरा नहीं खाना चाहिए

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है, उन्हें गोंद कतीरा नहीं खाना चाहिए। बॉडी की अपनी हीट होती है, जिससे सारे ऑर्गंस फंक्शन करते हैं। गोंद कतीरा की तासीर बहुत ठंडो होती है, इसे खाने से ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा डाउन हो सकता है। जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर आने का डर रहता है।

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम

अगर आपको ब्लॉटिंग रहती है और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की शिकायत रहती है। मतलब कि हर दिन पूप जाने में टाइम लगता है। तो गोंद कतीरा आपको बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। गोंद कतीरा में फाइबर बहुत ज्यादा होता है और साथ ही ये पानी को तेजी से सोखता है। जिससे सेसेंटिव गट में दिक्कत हो सकती है।

इसलिए भले ही गोंद कतीरा के फायदे ढेर सारे हों लेकिन अपनी बॉडी की जरूरत को ध्यान में रखकर ही खाएं।

ये भी पढ़ें:गोंद कतीरा भूलकर भी ना खाएं ये लोग, हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।