गोंद कतीरा इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, जान लें कैसे कर सकता है नुकसान?
Side effects of gond katira: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने, लू से बचाने और हड्डियों की मजबूती के लिए गोंद कतीरा लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन फायदे की जगह नुकसान ना हो इसलिए जान लें कब गोंद कतीरा नुकसानदायक हो सकता है।

गोंद कतीरा का इस्तेमाल गर्मियों में धड़ल्ले से किया जाता है। इसके काफी सारे फायदों के बारे में सोशल मीडिया पर सब बता रहे हैं। ये शरीर को ठंडक देने के साथ ही कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम से भी छुटकारा दिलाएगा। लेकिन गोंद कतीरा को खाने से पहले जानना जरूरी है कि आखिर किन लोगों को गोंद कतीरा नहीं खाना चाहिए और पहली बार खा रहे तो कितनी मात्रा में खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा।
गोंद कतीरा के नुकसान से बचने के लिए क्या करें?
गोंद कतीरा का पानी फायदे की जगह नुकसान ना पहुंचा दे। इसलिए इसकी मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पहली बार अगर गोंद कतीरा का पानी पीना शुरू करने वाले हैं तो मात्र गोंद कतीरा का एक टुकड़ा यानी लगभग एक ग्राम गोंद कतीरा को 200 मिली पानी में भिगोकर इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं ज्यादा से ज्यादा दो टुकड़ा यानी दो ग्राम गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर इस्तेमाल करना चाहिए। इतनी मात्रा आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। क्योंकि ज्यादा मात्रा में गोंद कतीरा खाने से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। ये डाइजेस्टिव ट्रैक को ब्लॉक कर देता है।
कितनी मात्रा में गोंद कतीरा लेना चाहिए
गोंद कतीरा की मात्रा के साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि इसे दिनभर में केवल एक बार ही लें। गोंद कतीरा का पानी दिनभर में केवल एक बार पिएं। जिससे कि ये फायदे की जगह नुकसान ना पहुंचाएं।
किन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए गोंद कतीरा का पानी
-जिन लोगों को किसी भी तरह की किडनी से जुड़ी समस्याए हैं। उन्हें गोंद कतीरा का पानी या गोंद कतीरा भूलकर भी नहीं लेना चाहिए।
-वहीं जो लोग ब्लड थिनर मेडिकेशन पर हैं यानि जिन लोगों को खून पतला करने की दवाएं दी जाती हैं। ऐसे लोगों को भूलकर भी गोंद कतीरा या गोंद कतीरा का पानी नहीं पीना चाहिए।
-शरीर में बार-बार एलर्जी हो जाती है या एलर्जी की प्रॉब्लम बनी रहती है। एलर्जी की कंडीशन में गोंद कतीरा का पानी पीने से पूरी तरह बचना चाहिए।
-जो महिलाएं प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं और कंसीव करने की कोशिश में हैं। उन्हें गोंद कतीरा या इसका पानी लेने से पहले अपनी डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लेना चाहिए। क्योंकि कई बार गोंद कतीरा कंसीव की कोशिश करने वाली महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या बना सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।