21 दिन का चैलेंज अपनाकर एक्सपर्ट ने कम किया 7 किलो वजन, जानें क्या था तरीका
मोटापे से ज्यादातर लोग परेशान है। इसी बीच जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट ने 21 दिन के वेट लॉस चैलेंज में 7 किलो वजन कम किया है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट से जाने तरीका।

ज्यादातर लोग इन दिनों मोटापे की वजह से परेशान है। कम उम्र से लेकर बड़ी उम्र के लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। ऐसा होने का मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान है। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ लोग डायटिंग करते हैं तो कुछ जिम में घंटों एक्सरलाइज करते हैं। हालांकि, काफी मेहनत के बाद भी कई बार लोग एक किलो वजन भी कम नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी खूब मेहनत के बाद वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो डाइटीशियन ऋचा गंगवानी के वेट लॉस मेथड को अपनाएं। न्यूट्रिशनिस्ट ने 21 दिन के वेट लॉस चैलेंज में 7 किलो वजन कम किया है। वजन कम करने के साथ ही आप इस तरीके से इंच लॉस भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट ने कैसे कम किया वजन।
1) न्यूट्रिशनिस्ट ने 18-6 मेथड से शुरुआत की। इसमें उन्होंने 18 घंटे इंटरमिटेंट फास्टिंग की। जिसमें वह सुबह 11 बजे अपना फास्ट खोलती थी और शाम 5 बजे खाना बंद कर देती थीं। आप इस रूटीन को अपने शेड्यूल के अनुसार बदल सकते हैं।
2) ऋचा बिना चूके हर दिन 10,000 कदम चलती थी।
3) इसी के साथ वह अपने सुबह की शुरुआत एमसीटी ऑयल/ऑलिव ऑयल शॉट्स से करती थी। ये ऑयल फैट घटाने के लिए सबसे अच्छे होते हैं।
4) 4 लीटर पानी पीती थीं। इसके अलावा वह सूजन कम करने और हार्मोनल मुंहासे दूर करने के लिए अलग-अलग एंटी-इंफ्लेमेटरी चाय को रूटीन में शामिल करती थी।
5) शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम के मुताबिक उन्होंने 1 ग्राम लीन प्रोटीन खाया।
6) डायटीशियन हफ्ते में एक बार ओएमएडी को फॉलो करती थी। जिसमें दिनभर में एक मील खानी होती है।
7) सूजन से बचने के लिए डेयरी और ग्लूटेन को पूरी तरह से खत्म छोड़ दिया। इससे उनकी आंत की सेहत बहुत बेहतर हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।