मशरूम की सब्जी वेज है या नॉन वेज? शाकाहारी लोग जरूर जानें इसका चौंकाने वाला सच!
अक्सर मशरूम को ले कर लोगों के मन में यह सवाल बना रहता है कि ये वेज है या नॉन वेज। तो चलिए आज इसी सवाल का बेहद सिंपल से भाषा में जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

कुछ चीजों से जुड़े सवाल इतने दिलचस्प और पेचीदा होते हैं कि हर कोई बस अपनी-अपनी अटकलें लगाता रहता है। ऐसा ही एक सवाल जुड़ा है मशरूम से। जी हां, वही मशरूम जिसे आप बड़े शौक से खाते हैं। कुछ लोग तो इसे वेजिटेरियन लोगों का चिकन तक कह देते हैं क्योंकि इसका स्वाद ठीक नॉन वेज जैसा होता है। अब सवाल यहीं आ कर फंसता है कि मशरूम वेज है या नॉन वेज। कई वेजीटेरियन लोग मशरूम को नॉन वेज की कैटिगरी में रखते हैं और इसे खाना अवॉइड करते हैं। वहीं कुछ लोग इसे नॉर्मल सब्जी यानी वेजिटेरियन फूड की लिस्ट में शामिल करते हैं। अब दिखने में इतनी अलग, खाने में भी मीट जैसा स्वाद; तो आखिर ये मशरूम वेज है या नॉन वेज; आइए इसी सवाल का जवाब आसान सी भाषा में जानते हैं।
मशरूम वेज या नॉन वेज? जानें क्या कहती है साइंस
मशरूम वेज है या नॉन वेज, अगर इसे वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो ये इन दोनों में कहीं भी फिट नहीं बैठता। ना ही ये जानवरों की प्रजाति का हिस्सा है और ही पौधों की प्रजाति का। बल्कि यह तीसरी फंगस (कवक) प्रजाति का हिस्सा है। ना ही इसमें पौधों की तरह जड़ें होती हैं और ना ही यह पौधों की तरह अपना खाना खुद बनाते हैं। इसकी जगह ये अपना पोषण मरे हुए जैविक पदार्थ से लेते हैं। इन्हें नॉन वेज कैटेगरी में भी रखना गलत है, क्योंकि कोई भी चीज मोटे तौर पर तभी नॉन वेज कही जाती है जब उसमें किसी तरह का कोई जीव या उससे जुड़ा कोई प्रोडक्ट मौजूद हो। जबकि मशरूम में इन दोनों में से कुछ भी नहीं होता।
आखिर क्यों कुछ वेज लोग नहीं कहते मशरूम?
कुछ वेजिटेरियन लोग मशरूम खाना क्यों अवॉइड करते हैं, इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। कई लोग धार्मिक कारणों से भी मशरूम नहीं खाते हैं। जैसे-जैन धर्म में मशरूम इसलिए नहीं खाई जाती क्योंकि वो जमीन के नीच उगती हैं और उसे उखाड़कर खाने की वजह से कई छोटे-छोटे जीवों को कष्ट हो सकता है। इसके अलावा इसका टेक्चर भी मीट जैसा होता है स्वाद भी, जिस वजह से कुछ वेजिटेरियन लोगों को इसे खाना थोड़ा अजीब लग सकता है।
आसान शब्दों में समझें पूरी बात
साइंस हो या धर्म, कुल मिलाकर अगर बात की जाए तो मशरूम को वेज की कैटगरी में रखा जा सकता है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो बिना टेंशन के मजे से मशरुम खाएं। ये सेहत के लिए तो फायदेमंद हैं ही, आपकी टेस्ट बड्स के लिए भी इनका स्वाद परफेक्ट रहेगा। मशरूम उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो नॉन वेज छोड़ना चाहते हैं या कम करना चाहते हैं लेकिन कभी-कभी उन्हें मीट की क्रेविंग होने लगती हैं। इसके अलावा अगर आप वेज में ही कुछ स्पाइसी और अलग हटकर खाना चाहते हैं, तो भी मशरुम का स्वाद आपको खूब पसंद आएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।