मैंगो हलवा बनाते समय ना करें ये 7 गलतियां, खराब हो जाएगा स्वाद cooking mistakes to avoid whle making mango halwa aam ka halwa banate samay na karen yeh galtiyan, खाना - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाcooking mistakes to avoid whle making mango halwa aam ka halwa banate samay na karen yeh galtiyan

मैंगो हलवा बनाते समय ना करें ये 7 गलतियां, खराब हो जाएगा स्वाद

Cooking Mistakes: आम का हलवा बनाते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां कई बार इसका स्वाद और आपका मूड दोनों, खराब कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आम का हलवा बनाते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 May 2025 01:58 PM
share Share
Follow Us on
मैंगो हलवा बनाते समय ना करें ये 7 गलतियां, खराब हो जाएगा स्वाद

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे फलों के राजा आम का स्वाद पसंद ना हो। पीले-पीले रसीले आम ना सिर्फ खाने में अच्छे लगते हैं बल्कि इनसे तैयार की गई शैक से लेकर डेजर्ट तक की हर डिश, भी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। कुछ लोग तो लंच या डिनर के बाद सर्व करने के लिए डेजर्ट में आम का हलवा भी बनाते हैं। आम का हलवा समर सीजन की एक स्पेशल डेजर्ट रेसिपी है। जिसकी स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद होता है। हालांकि इसे बनाते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां कई बार इसका स्वाद और आपका मूड दोनों, खराब कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आम का हलवा बनाते समय किन 7 गलतियों को करने से बचना चाहिए।

आम का हलवा बनाते समय की गई गलतियां

अधिक पकाना

मैंगो हलवा को बहुत देर तक या अधिक पकाने से उसका प्राकृतिक स्वाद और रंग खराब हो सकता है। मैंगो पल्प को केवल तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। ऐसा करते हुए भी उसे लगातार चलाते रहें।

गलत आम चुनना

हलवा बनाने के लिए हमेशा पके, मीठे और रसदार आम का उपयोग करें। कच्चे या खट्टे आम हलवे के स्वाद को प्रभावित कर सकते हैं।

चीनी की मात्रा का असंतुलन

मैंगो की मिठास के आधार पर चीनी डालें। पहले कम चीनी डालें और स्वाद चखकर आवश्यकतानुसार बढ़ा लें।

घी की मात्रा

हलवे का स्वाद बढ़ाने में घी का बहुत बड़ा हाथ होता है। लेकिन कम घी में बना हुआ हलवा सूखा और बेस्वाद हो सकता है।

गलत बर्तन का यूज

हलवा बनाने के लिए हमेशा नॉन-स्टिक पैन या भारी तले वाला बर्तन चुनें ताकि हलवा बर्तन में न चिपके और अच्छी तरह पक सके।

तेज आंच पर पकाना

तेज आंच पर हलवा पकाने से हलवा जल सकता है या उसका टेक्सचर खराब हो सकता है। हलवा पकाने के लिए मीडियम से धीमी आंच का उपयोग करें।

पल्प को ना छानना

हलवा बनाते समय मैंगो पल्प को हमेशा छान लें ताकि आम के रेशे हट जाएं और हलवा चिकना बने। इसके अलावा इलायची पाउडर और केसर हलवे को सुगंधित और स्वादिष्ट बनाते हैं। इन्हें शामिल करना न भूलें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।