अचार के तेल को दोबारा ऐसे करें यूज, आप कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया creative indian kitchen tips to reuse pickle oil smart ways to use leftover pickle oil achar ka tail kyse use karen, खाना - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाcreative indian kitchen tips to reuse pickle oil smart ways to use leftover pickle oil achar ka tail kyse use karen

अचार के तेल को दोबारा ऐसे करें यूज, आप कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया

Tips To Reuse Pickle Oil: आज आपको किचन से जुड़े कुछ ऐसे मजेदार हैक्स बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आप बोतल में बचे हुए इस अचार के तेल का टेस्टी रियूज कर पाएंगी। आइए जानते हैं कैसे अचार के बचे हुए तेल का रियूज किया जा सकता है।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानMon, 5 May 2025 01:58 PM
share Share
Follow Us on
अचार के तेल को दोबारा ऐसे करें यूज, आप कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया

कई बार अचार की बोतल में रखा अचार तो खत्म हो जाता है लेकिन उसका तेल बोतल में ही भरा रहता है। इस तेल को ज्यादातर महिलाएं फेंक दिया करती हैं। अगर अब तक आप भी ऐसा करती आईं हैं तो अब यह गलती अगली बार ना करें। आज की खबर में आपको किचन से जुड़े कुछ ऐसे मजेदार हैक्स बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आप बोतल में बचे हुए इस अचार के तेल का टेस्टी रियूज कर पाएंगी। आइए जानते हैं कैसे अचार के बचे हुए तेल का रियूज किया जा सकता है।

अचार के तेल को रियूज करने के लिए अपनाएं ये तरीके

तड़का लगाने के लिए यूज करें

अचार के तेल में मौजूद मसाले और स्वाद खाने में तड़का लगाने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं। इसे दाल, सब्जी, या करी में डालकर उनका स्वाद बढ़ाएं।

पराठे या रोटी के लिए

अचार का तेल पराठे या पूड़ी के आटे के साथ गूंथकर, आप दोनो का ही टेस्ट बढ़ा सकते है।

मैरिनेशन के लिए

चिकन, मछली, या पनीर को मैरिनेट करने के लिए भी अचार के तेल का यूज किया जा सकता है। यह रेसिपी को स्पाइसी और चटपटा स्वाद देता है।

चटनी या डिप में

अचार के तेल को हरी चटनी, दही, या अन्य डिप में मिलाने से आप उसका स्वाद और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

भुनी हुई सब्जियों में

भुनी हुई सब्जियां जैसे आलू, बैंगन, या भिंडी में थोड़ा सा अचार का तेल डालकर आप इन सब्जियों का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

सूप में

अचार का मसाला थोड़ा सा सूप में डालने से नॉर्मल सूप को भी टेस्टी और स्पाइसी बनाया जा सकता है।

अचार का तेल रियूज करते समय बरतें ये जरूरी सावधानियां

-अचार का तेल रियूज करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि तेल खराब या बदबूदार न हो। खराब तेल का उपयोग करने से सेहत खराब हो सकती है।

-तेल को साफ और सूखे बर्तन में स्टोर करें ताकि उसमें बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ सकता है।

-भोजन में अचार का मसाला अधिक उपयोग ना करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें नमक और मसाले अधिक होते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।