आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी एक साथ ना खाएं ये चीजें, बन जाती हैं 'जहर' 5 food combinations you must avoid as per ayurveda, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ5 food combinations you must avoid as per ayurveda

आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी एक साथ ना खाएं ये चीजें, बन जाती हैं 'जहर'

आयुर्वेद में कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताया गया है, जिन्हें भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। ये फूड कॉम्बिनेशन साथ में मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 12:24 PM
share Share
Follow Us on
आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी एक साथ ना खाएं ये चीजें, बन जाती हैं 'जहर'

सही खानपान जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है खाने का सही तरीका भी। किस चीज को कब खाना है, किसके साथ खाना है; यह सब कुछ बहुत मायने रखता है। आयुर्वेद में इन सभी चीजों पर बहुत विस्तार में बताया गया है। दरसअल आयुर्वेद में 'विरुद्ध आहार' का भी एक कॉन्सेप्ट है, जिसके अनुसार दो चीजों को एक साथ खाना अवॉइड करना चाहिए। ये चीजें अपने आप में तो हेल्दी होती हैं लेकिन जब इन्हें साथ में खाया जाता है यानी इनका फूड कॉम्बिनेशन बनाया जाता है, तो ये अनहेल्दी हो जाती हैं। आयुर्वेद के अनुसार ये फूड कॉम्बिनेशन पेट दर्द समेत कई अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार किन चीजों को साथ में नहीं खाना चाहिए।

गर्म दूध या गर्म पानी के साथ शहद

कई लोग रोजाना सुबह गर्म पानी में शहद पीते हैं या फिर दूध को मीठा करने के लिए शहद का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी चीजें अपने आप में भले ही हेल्दी हों लेकिन साथ में ये शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। आयुर्वेद के अनुसार शहद को कभी भी गर्म नहीं करना चाहिए और ना ही कभी किसी गर्म चीज के साथ मिक्स करना चाहिए। ऐसा करने से शहद अपने गुण खो देता है और शरीर के लिए जहर की तरह काम करता है।

दूध और दही को ना करें मिक्स

आयुर्वेद के अनुसार दूध और दही को भी साथ में खाना अवॉइड करना चाहिए। दोनों बेशक डेयरी आइटम हों लेकिन जहां दूध फ्रेश होता है वहीं दही फर्मेंटेड होती है। ये दोनों साथ में मिलकर शरीर के लिए टॉक्सिक हो जाते हैं। इन्हें साथ में खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और साथ में बंद नाक और सर्दी की परेशानी भी हो सकती है।

दूध और फलों को साथ ना खाएं

आजकल लोग दूध और फ्रूट्स को मिक्स कर स्मूदी बनाकर एंजॉय करते हैं। ये कॉम्बिनेशन टेस्टी और हेल्दी बेशक लगे लेकिन आयुर्वेद के अनुसार ये बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल दूध की प्रकृति ठंडी होती है और यह थोड़ा भारी भी होता है। वहीं फल मीठे और अम्लीय होते हैं। ऐसे में जब इन दोनों को साथ खाया जाता है, तो पाचन कमजोर हो सकता है। इससे गैस, अपच, ब्लोटिंग और कफ की समस्या हो सकती है।

मछली और दूध का कॉम्बिनेशन

मछली और दूध दोनों ही अपने आप में बहुत हेल्दी होते हैं। लेकिन जब दोनों को एक साथ खाया जाए तो ये शरीर के लिए जहर की तरह काम करते हैं। दरअसल दूध ठंडा होता है और वहीं मछली गर्म होती है। ऐसे में दोनों का फूड कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये ब्लड में इंप्यूरिटी, एलर्जी और पेट से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकते हैं।

दूध और केला साथ में ना खाएं

दूध और केले का कॉम्बिनेशन भले ही आपको हेल्दी लगे लेकिन आयुर्वेद के अनुसार ये शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये दोनों ही ठंडे स्वभाव के होते हैं और कफ बढ़ाते हैं। इन्हें साथ में खाने से पाचन धीमा हो सकता है और अमा (टॉक्सिन) बनते हैं। लंबे समय तक ये कॉम्बिनेशन ब्लोटिंग, अपच, स्किन इश्यूज और एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।