डिप्रेशन और एंग्जाइटी को एक ही समझने की ना करें भूल, डॉक्टर ने बताया दोनों के बीच अंतर
Anxiety Vs Depression: डिप्रेशन और एंग्जाइटी को एक ही समझने की भूल करते हैं तो सोशल मीडिया पर डॉक्टर ने डिटेल में एक्सप्लेन किया है और डिप्रेशन और एंग्जाइटी के बीच 3 महत्वपूर्ण अंतर को बताया है।

दिमाग से जुड़ी बीमारियों को अक्सर लोग एक जैसा ही समझते हैं। जैसे की डिप्रेशन और एंग्जाइटी। काफी सारे लोगों को लगता है कि ये दोनों एक ही है। जबकि दोनों में जमीन-आसमान जितना अंतर बोला जा सकता है। अगर आप भी जमीन और एंग्जाइटी को एक ही समस्या समझते हैं तो डॉक्टर के बताए इन अंतरों को जरूर जान लें। जिससे आप को इन दोनों अलग बीमारियों का इलाज कराने में मदद मिलेगी।
एंग्जाइटी और डिप्रेशन में 3 अंतर जान लें
एंग्जाइटी और डिप्रेशन में 3 बड़े अंतर होते हैं। इसके बारे में इंस्टाग्राम पर साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर कन्हैया ने बताया है।
एंग्जाइटी और डिप्रेशन में पहला अंतर
एंग्जाइटी में इंसान बहुत ज्यादा ओवरथिंकिग करता है। ऐसे इंसान लगातार सोचते रहते हैं। हर छोटी-बड़ी चीज के बारे में उनके मन में थॉट प्रोसेस होता रहता है।
जबकि जिस इंसान को डिप्रेशन होता है ऐसे इंसान के मन में किसी तरह के विचार नहीं आते। ऐसे इंसान का दिमाग पूरी तरह से खाली हो जाता है वो सोचता ही नही हैं।
एंग्जाइटी और डिप्रेशन में दूसरा अंतर
एंग्जाइटी जिस इंसान को होती है ऐसे इंसान नॉर्मली बिल्कुल ठीक दिखते हैं। लेकिन जैसे ही कोई अनएक्सपेक्टेड चीज होती है या फिर कुछ घटना हो गई तो ऐसे लोग काफी घबरा जाते हैं और पैनिक हो जाते हैं।
डिप्रेशन वाले इंसान को बाहर की दुनिया में हो रहे अच्छे-बुरे किसी भी घटना से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो हमेशा उदास और दुखी ही महसूस करता है। चाहे खुशी की सिचुएशन ही क्यों ना हो।
एंग्जाइटी और डिप्रेशन में तीसरा अंतर
एंग्जाइटी जिस भी इंसान को होती है वो खुद को काफी इंपार्टेंट समझता है। उसे लगता है कि वो ही हर किसी का सेंटर है। उसके बगैर घर, परिवार, ऑफिस में कोई भी काम नहीं हो पाएगा। उसे अपने परिवार की हमेशा चिंता रहती है कि वो नहीं होगा तो उसके परिवार का क्या होगा। ऐसे इंसान खुद को हमेशा सेफ रखना चाहते हैं। इसलिए वो ठीक रहना चाहते हैं।
जबकि जिस इंसान को डिप्रेशन होता है वो खुद को यूजलेस समझता है। उसे लगता है कि वो किसी काम का नही है और वो ठीक नहीं होना चाहता। डिप्रेशन वाले इंसान को ठीक करने का मोटिवेशन देना भी जरूरी होता है।
एंग्जाइटी और डिप्रेशन के इन लक्षणों से दोनों में अंतर को अच्छी तरह से समझा जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।