World Hypertension Day 2025: हाई बीपी कैसे बन सकता है स्ट्रोक का कारण? जानें बचाव के तरीके World Hypertension Day 2025 How high BP Can Lead to Stroke Know the ways to prevent it, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थWorld Hypertension Day 2025 How high BP Can Lead to Stroke Know the ways to prevent it

World Hypertension Day 2025: हाई बीपी कैसे बन सकता है स्ट्रोक का कारण? जानें बचाव के तरीके

वर्ल्ड हाईपरटेशन डे हर साल 17 मई को मनाया जाता है। ये दिन हाई बीपी और इसके खतरों को तुरंत पहचानने और इसे मैनेज करने के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। आज के इस दिन पर जानते हैं कि हाई बीपी से कैसे बन सकता है स्ट्रोक का कारण।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 17 May 2025 09:11 AM
share Share
Follow Us on
World Hypertension Day 2025: हाई बीपी कैसे बन सकता है स्ट्रोक का कारण? जानें बचाव के तरीके

ज्यादातर लोग इस बात से पूरी तरह जागरूक नहीं हैं कि हाई ब्लड प्रेशर शरीर को कैसे प्रभावित करता है या इसके शुरुआती चेतावनी के संकेतों को कैसे पहचाना जाए। इसी वजह से ब्लड प्रेशर को सही तरह से मैनेज करना मुश्किल हो जाता है और इससे जुड़ी बीमारियों का खतरा व्यक्ति में बढ़ जाता है। वर्ल्ड हाईपरटेशन डे हर साल 17 मई को हाई बीपी के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि कैसे हाई बीपी स्ट्रोक का कारण बन सकता है और इससे बचाव के लिए क्या कर सकते हैं।

हाई बीपी से स्ट्रोक कैसे हो सकता है?

स्ट्रोक एक ऐसी समस्या है, जो मृत्यु और गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन सकती है। ज्यादातर मामलो में जिन लोगों को पहली बार स्ट्रोक हुआ है, उन्हें हाई बीपी की समस्या थी। हाई बीपी पूरे शरीर में धमनियों को नुकसान पहुंचाता है। यह ऐसी स्थितियां पैदा करता है जिससे धमनियां आसानी से फट सकती हैं या बंद हो सकती हैं। दिमाग की कमजोर या डैमेज धमनियां स्ट्रोक के लिए खतरा बनती हैं। इसके खतरे को कम करने के लिए हाई बीपी को मैनेज करना जरूरी है।

हाई बीपी कैसे मैनेज करें

हेल्दी खाएं- ज्यादा फल, सब्जियां, साबुत अनाज के अलावा कम नमक और फैट वाला खाना ब्लडप्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकता है।

एक्टिव रहें- चलने या साइकिल चलाने जैसी एक्टिविटीज ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है और हार्ट हेल्थ में मदद करती हैं।

हेल्दी वजन बनाए रखें- हेल्दी वजन बनाए रखने पर दिल पर दबाव कम हो सकता है और ब्लडप्रेशर के लेवल में सुधार हो सकता है।

शराब और स्मोकिंग करें अवॉइड- ये दोनों ही आदतें ब्लडप्रेशर को बढ़ा सकती हैं और दिल संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती हैं। इसलिए इसे अवॉइड करना बेहतर है।

स्ट्रेस मैनेज करें- गहरी सांस लेना, स्ट्रेचिंग जैसी शांत करने वाली एक्टिविटीज शरीर को आराम देने में मदद कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:लो ब्लड प्रेशर वाले कर सकते हैं ये 4 एक्सरसाइज, जानिए व्यायाम कैसे है फायदेमंद

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।