मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती पर पथराव की घटना के बाद मोहन सरकार ने वहां के एसपी का तबादला कर दिया है। अब आईपीएस अंकित सोनी गुना के एसपी होंगे। संजीव कुमार सिन्हा को शनिवार पीएचक्यू भेजा गया है। इसका आदेश देर रात जारी हुआ।
विश्व हिंदू परिषद के नेता ने 12 अप्रैल को जुलूस पर पत्थर फेंकने वालों को चेतावनी भी दी है। वीएचपी नेता सुरेश शर्मा ने कहा कि जवाब देना हमें भी आता है,होश में रहें।
मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती पर एक शोभा यात्रा के दौरान पथराव की घटना पर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा करने वालों को फांसी पर लटका देना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री से कहूंगा कि उनके घर पर बुलडोजर चलाएं।
मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस पर पत्थरबाजी हुई। इस मामले पर पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। अब इस मामले के बाद को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।
गुना के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने बच्चे को फांसी लगाने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बच्चे की उम्र महज 2 साल है और महिला की 25।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव दिख रहा है। इस घटना को किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान देवरा (सिगरौली) में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं आंवरा में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानिए मौसम के ताजा अपडेट।
MP Crime: एमपी के गुना में पड़ोसी युवक के परेशान करने और निजी वीडियो वायरल के कारण एक नवालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। पीड़ित परिजनों ने लड़की की लाश को चौराहे पर रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा।
राजस्थान के कोटपूतली जिले के सरुंड थानाक्षेत्र में 3 साल की बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना के बीच एमपी के गुना जिले के राघौगढ़ में 10 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…
मध्य प्रदेश प्रशासन ने खंडवा में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन लिया है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 2500 हेक्टेयर जमीन खाली करवाई है। यहां लोग पेड़ों को काटकर खेती करने लगे थे।
मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां बिजली टावर शिफ्टिंग के दौरान टावर गिर गया और तीन मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।
मध्य प्रदेश में दो सगे भाइयों के मर्डर करने का मामला सामने आया है। बुआ के लड़के ने ही बदला लेने के लिए सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
Madhya Pradesh Weather: मौसम विभाग की ओर से मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। किन जिलों में चलेंगी सर्द हवाएं जानने के लिए पढ़ें IMD का ताजा अपडेट…
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मध्य प्रदेश के गुना में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर मार्च निकाला।
मध्य प्रदेश से दर्दनाक खबर सामने आई है। प्रदेश के गुना में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत झोपड़ी में जिंदा जलने से हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मध्य प्रदेश के गुना के म्याना इलाके में 10 साल की बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाने वाले आरोपी को रविवार की रात पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ लिया है। इलाके के केदारनाथ मंदिर के पास जंगल में जब पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी तो उसने फायरिंग कर दी।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप हुआ है। आरोपी लालच देकर जंगल की तरफ ले गया और हैवानियत की। बच्ची खून से लथपथ अवस्था में जंगल में मिली है।
इस भीषण सड़क हादसे में रोहित श्रीवास्तव, अशोकनगर जिले के हिनोतिया बघेल गांव के रहने वाले लखन शर्मा(35) और अज्जू उर्फ अजय चिड़ार(28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला और बच्ची का शव मिला है। महिला का शव पेड़ से लटका हुआ था, जबकि बच्ची की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
मध्य प्रदेश में में सौतेले बेटे की हत्या करने वाली मां को 19 महीने बाद उम्र कैद की सजा सुनाई गई। महिला ने हत्या के बाद खुद भी जहर (कीटनाशक) पी लिया था।