Faridabad Citizens Can Verify Property Online via Government Portal पोर्टल पर जाकर अपनी संपत्ति को स्वयं प्रमाणित करें : सलोनी शर्मा, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Citizens Can Verify Property Online via Government Portal

पोर्टल पर जाकर अपनी संपत्ति को स्वयं प्रमाणित करें : सलोनी शर्मा

फरीदाबाद के नागरिक अब अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें https://property.ulbharyana.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। नगर निगम की अतिरिक्त निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादMon, 19 May 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
पोर्टल पर जाकर अपनी संपत्ति को स्वयं प्रमाणित करें : सलोनी शर्मा

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के नागरिक अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए संपत्ति मालिकों को सरकार के पोर्टल पर जाकर स्वयं सत्यापन करना होगा। नगर निगम की अतिरिक्त निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि शहर के लोग अपनी संपत्ति को स्वयं प्रमाणित करने के लिए वेबसाइट https://property.ulbharyana.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। जिस मोबाइल नंबर के माध्यम से उपयोगकर्ता वेबसाइट को खोलेगा, उसकी समस्त जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि लोग वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर विवरण देखकर स्वयं प्रमाणित करें। इसके साथ ही इस पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर भी लिंक कर सकते हैं ।

उसके बाद नगर निगम पोर्टल की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं। इस वेबसाइट पर संपत्ति कर सहित, विकास शुल्क की अदायगी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से संपत्ति का सत्यापन कार्य लगभग सभी वार्ड में चला हुआ है। यदि किसी का सत्यापन कार्य नहीं हुआ है तो वे स्वयं भी घर बैठे अपनी संपत्ति का सत्यापन कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।