Faridabad to Build Modern Seven-Storey Civic Center and Auditorium सिविक सेंटर और सभागार भारत मंडपम जैसे बनेंगे, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad to Build Modern Seven-Storey Civic Center and Auditorium

सिविक सेंटर और सभागार भारत मंडपम जैसे बनेंगे

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय में बनने वाला सात मंजिला सिविक सेंटर अत्याधुनिक

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादMon, 5 May 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
सिविक सेंटर और सभागार भारत मंडपम जैसे बनेंगे

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय में बनने वाला सात मंजिला सिविक सेंटर अत्याधुनिक होगा। नगर निगम प्रशासन इस माह सिविक सेंटर और सभागार का डिजाइन बनवाने के लिए आर्किटेक्ट फर्म का चयन करेगा। अगले माह से सिविक सेंटर के डिजाइन का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 13 मई को टेंडर खोला जाएगा। एक से ज्यादा फर्म के रूचि दिखाने पर नगर निगम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। यदि एक ही फर्म आती है तो निगम दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। यदि एक से ज्यादा फर्म आती हैं तो विभाग इस माह के अंत तक आर्किटेक्ट फर्म का चयन कर लेगा।

निगम आर्किटेक्ट फर्म को सिविक सेंटर का डिजाइन और इसमें आने वाली लागत का प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपेगा। सिविक सेंटर के अलावा इस फर्म को नगर निगम सभागार (सम्मेलन भवन) की डिजाइन और लागत भी तैयार करनी होगी। नगर निगम मुख्यालय में सिविक सेंटर और सभागार को नई दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर बनाया जाएगा। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, नगर निगम का सिविक सेंटर प्रदेश में किसी भी नगर निगम का सबसे आधुनिक मुख्यालय होगा। इसी तरह यहां सबसे आलीशान सभागार बनाने की तैयारी चल रही है। इससे यहां निगम प्रशासन के अलावा सामाजिक, धार्मिक और औद्योगिक संस्थाओं को कार्यक्रम करने में आसानी रहेगी। ढाई वर्ष के अंदर नया मुख्यालय और सभागार बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद हॉल, नगर निगम आयुक्त, नगर निगम सचिव, अतिरिक्त निगमायुक्त, संयुक्त आयुक्त, मुख्य अभियंता, कार्यकारी अभियंता, योजना शाखा, स्वास्थ्य शाखा, संपत्ति कर, एसडीओ, जेई आदि के कार्यालयों के साथ-साथ यार्ड और पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। ------------ विस्थापितों को बसाने वाले टीनशैड में चल रहा कार्यालय नगर निगम का मुख्यालय मौजूदा समय में देश के बंटवारे के समय विस्थापित हुए लोगों को बसाने के लिए करीब 70 वर्ष पूर्व बनाए गए टीनशैड में चल रहा है। यहां अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के बैठने के लिए बेहतर जगह नहीं हैं। मरम्मत कर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। एनआईटी इलाके में बीके अस्पताल के सामने नगर निगम मुख्यालय बना हुआ है। यहां टीनशैड में बने कार्यालयों की हालत भी खस्ता बनी हुई है। --------- सेक्टर-12 में सात वर्ष में भी तैयार नहीं हो पाया मुख्यालय: नगर निगम प्रशासन सात वर्ष में भी सेक्टर-12 में नगर निगम मुख्यालय नहीं बना सका है। इस वजह से विभाग ने गत माह नया मुख्यालय बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। बजट के अभाव में यहां अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। सात जून सन् 2015 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-12 में नगर निगम मुख्यालय बनाने की घोषणा की थी। 25 अक्तूबर सन् 2018 को इस मुख्यालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन, बीच में ही भवन के मूल डिजाइन में बदलाव कर दिया गया। इस कारण इस भवन का ज्यादा फंड बेसमेंट बनाने में ही खर्च हो गया। पूर्व में इस योजना के लिए करीब 42 करोड़ रुपये का बजट तैयार हुआ था। फिलहाल बजट के अभाव में इसका काम ठप पड़ा हुआ है। ------------------------- 70 वर्ष पुराने टीनशैड में चल रहे निगम के कार्यालय 07 जून 2015 में मनोहर लाल ने की घोषणा की थी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।