Tiranga Yatra Celebrates Indian Army s Valor and Sacrifice in Faridabad तिरंगा यात्रा में ‘जय हिंद की गूंज , Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsTiranga Yatra Celebrates Indian Army s Valor and Sacrifice in Faridabad

तिरंगा यात्रा में ‘जय हिंद की गूंज

फरीदाबाद में गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की। यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादFri, 16 May 2025 01:03 AM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा में ‘जय हिंद की गूंज

फरीदाबाद। सेना के अद्वितीय साहस,पराक्रम और परम बलिदान की प्रेरणादायक गाथा को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर के तहत गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अगुवाई केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा की गई। यात्रा के दौरान चारों तरफ जय हिंद की गूंज रही। तिरंगा यात्रा बीके चौक से आरंभ होकर एनआईटी पांच मार्केट तक उत्साहपूर्वक निकाली गई। इस यात्रा में वरिष्ठ नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जिस तरह से भारत सरकार ने साहसिक निर्णय लिया और भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया।

उस स्थिति में हम सभी जिलेवासी भारतीय सेनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। सेना केवल सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि वह राष्ट्र के आत्मसम्मान की प्रतीक है। इस दौरान विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना, विधायक हरेंद्र रामरतन, महापौर प्रवीण जोशी मौजूद रहीं। यात्रा शूरवीरों को समर्पित : कृष्णपाल गुर्जर कृष्णपाल गुर्जर कहा कि तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्र के आत्मगौरव, अदम्य साहस और एकता का प्रतीक है। यह उन शूरवीरों को समर्पित है, जिन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया और शत्रु को उसकी ही शैली में उत्तर दिया। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सपूतों के सम्मान में सार्थक प्रयास है। हमें गर्व है कि हम ऐसे जवानों के देशवासी हैं, जो हर परिस्थिति में मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता की गरिमा और प्रतिष्ठा के प्रतीक तिरंगे को कभी झुकने नहीं दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।