रानी अहिल्याबाई का जीवन नारी सशक्तिकरण का अद्भुत उदाहरणः मयंक गोयल
गाजियाबाद में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने उनके जीवन को नारी सशक्तिकरण का उदाहरण बताया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने...

गाजियाबाद। रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर इंग्राहम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन भारतीय नारी सशक्तिकरण का अद्भुत उदाहरण है। उनके त्याग, सेवा और शासन कौशल से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की शुरूआत रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर हुई। अलका मसीह ने छात्रों को रानी अहिल्याबाई के जीवन एवं कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएं कराई गईं। रंगोली में ओरेंज, व्हाइट एवं रेड ग्रुप और निबंध में मुस्कान, अनुष्का कंचन शर्मा तथा भाषण प्रतियोगिता में वर्षा, गोल्डी, कुसुम ने जीत हासिल की।
महिला सशक्तिकरण दौड़ में राखी, ज्योति, मन्नू, ममता, अनुषिका तथा कुसुम विजयी रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव मैसी, उप प्राचार्य नवल मैसी, प्रतिभा गोस्वामी, अनिल बी. सिंह, प्रदीप चौधरी, हरमीत बक्शी, पवन, बबीता उपस्थिति रहे। नाटक से बताया महिला सशक्तिकरण का महत्व नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज चंद्रपुरी में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रंगोली, भाषण एवं दौड़ के जरिए महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया। साथ ही नारी सशक्तिकरण का दर्शाते हुए नाटक का मंचन किया। विजेता छात्राओं को विधायक संजीव शर्मा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इम मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष लवली, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र और युवा नेता भाजपा अक्षय पंडित उपस्थित रहे। सभी के लिए प्रेरणा है अहिल्याबाई का जीवन अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सिहानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। देश और समाज के लिए कठिन परिस्थिति में किए गए उनके कार्य अतुलनीय हैं। इस मौके पर छात्राओं ने गीत-संगीत औ नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य सत्यवीर कौर, बीएल बत्रा, नवीन शर्मा, बृजभूषण शर्मा, राकेश त्यागी, डॉ. निवेदिता शर्मा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।