Covid-19 Resurfaces in Gurugram Two Patients Confirmed Positive After Two and a Half Years ढाई साल बाद महिला समेत दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsCovid-19 Resurfaces in Gurugram Two Patients Confirmed Positive After Two and a Half Years

ढाई साल बाद महिला समेत दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले

गुरुग्राम में दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 31 वर्षीय महिला, जो हाल ही में मुंबई से लौटी थी, और 62 वर्षीय बुजुर्ग का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति स्थिर है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवFri, 23 May 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
ढाई साल बाद महिला समेत दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में करीब ढाई साल बाद कोरोना ने दस्तक दे दी है। बुखार से पीड़ित दो मरीजों की जांच करने पर उनमें कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना से संक्रमित होने वालों में सेक्टर-52 निवासी 31 वर्षीय महिला और सेक्टर-70 निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। राहत की बात यह है कि बुजुर्ग के साथ परिवार में रहने वाले सदस्यों की जांच में उनमें से किसी में भी कोविड का संक्रमण नहीं मिला है। सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुजुर्ग की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है।

वहीं 31 वर्षीय महिला अपने दोस्त के साथ रहती है और वह मुंबई से घूमकर आई है। दोनों का उपचार स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है। दोनों मरीजों के सैंपल को जांच के लिए लैब में भी भेजा जाएगा, जिसमें संक्रमण के वेरिएंट के बारे में पता लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले फरीदाबाद में भी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में जांच करवाने पर हुई पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 31 वर्षीय महिला हाल ही में मुंबई से यात्रा करके लौटी थी। उन्हें बुखार और कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने पर जांच करवाई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सेक्टर 70 में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग ने हाल में कहीं यात्रा नहीं की है। बुजुर्ग को भी बुखार और अन्य लक्षणों के आधार पर टेस्ट किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। दोनों मरीजों में बुखार प्रमुख लक्षण था। होम आइसोलेशन में चल रहा उपचार स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दोनों की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जा रही है। इसके अलावा, मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है, ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। डरिए नहीं, सावधान रहिए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ.जे पी राजलीवाल ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूर बरतें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के लक्षणों, जैसे बुखार, खांसी, या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत जांच करवाएं। मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे एहतियाती उपायों का पालन करने की भी सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अस्पतालों और टेस्टिंग सेंटरों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई। जरूरत पड़ने पर नागरिक अस्पतालों में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए अलग से वार्ड भी बनाया जाएगा, ताकि उनका इलाज किया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।