Nigerian National Arrested for Supplying Drugs to Foreign Woman in Gurugram मादक पदार्थ मुहैया कराने का आरोपी नाइजीरियन पकड़ा, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsNigerian National Arrested for Supplying Drugs to Foreign Woman in Gurugram

मादक पदार्थ मुहैया कराने का आरोपी नाइजीरियन पकड़ा

गुरुग्राम के सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने एक नाइजीरियन आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 28 वर्षीय महिला को अवैध मादक पदार्थ मुहैया करा रहा था। आरोपी 2011 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। महिला को 13.8 ग्राम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवFri, 25 April 2025 11:29 PM
share Share
Follow Us on
मादक पदार्थ मुहैया कराने का आरोपी नाइजीरियन पकड़ा

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने विदेशी महिला को अवैध मादक पदार्थ मुहैया कराने के मामले में नाइजीरिया मूल के एक आरोपी को गुरुग्राम के सिकंदरपुर घोषी से काबू किया है। आरोपी वर्ष-2011 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

22 अप्रैल को सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-54, गुरुग्राम से नाइजीरिया मूल की एक महिला को 13.8 ग्राम अवैध एमडीएमए सहित काबू किया था। जिसकी पहचान नाइजीरिया निवासी 28 वर्षीया प्राइसे आसिबे के रुप में हुई। महिला वर्तमान में दिल्ली के महरोली स्थित लोहिया अपार्टमेंट में रह रही थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह वर्ष-2011 में भारत आई थी। महिला को अवैध मादक पदार्थ सप्लाई के लिए दिल्ली से एक अन्य नाइजीरियन युवक ने दिया था। जिसके बाद सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्प करमजीत की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी नाइजीरिया मूल के व्यक्ति को सिकंदरपुर घोसी पहाड़ी रोड़, गुरुग्राम से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी एल्मारु एडुबुसी पास्कल के रूप में हुई। आरोपी दिल्ली के महरोली स्थित वसंत कुंज एनक्लेव में रह रहा था। वह वर्ष-2011 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।