मौसम का मिजाज : एक सप्ताह तक खुशनुमा रहेगा मौसम
दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई तक हल्की बारिश और आंशिक बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के मौसम की अगले एक सप्ताह तक खुशनुमा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई तक आंशिक रूप से बादल छाने और बीच-बीच में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा, यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। मंगलवार को किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की गई। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 81 फीसदी और न्यूनतम स्तर 38 फीसदी दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के मौसम के बारे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। येलो अलर्ट जारी राजधानी में आठ मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हवा की गति 20 से 30 किलो मीटर से बढ़कर 50 किलो मीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। 12 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की ही संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।