India Closes Airspace to Pakistan Until June 23 Tensions Rise भारत ने पाकिस्तान के विमान के लिए 23 जून तक बंद किया अपना हवाई क्षेत्र, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia Closes Airspace to Pakistan Until June 23 Tensions Rise

भारत ने पाकिस्तान के विमान के लिए 23 जून तक बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

- पाकिस्तान ने भी अपना हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों के लिए 23 जून तक बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 23 May 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
भारत ने पाकिस्तान के विमान के लिए 23 जून तक बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना हवाई क्षेत्र 23 जून तक के लिए बंद कर दिया है। उधर, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का नोटम (नोटिस) जारी किया है, जिसमें कहा गया कि 23 जून 2025 तक उसका (पाकिस्तान का) हवाई क्षेत्र भारतीय एयरलाइन और ऑपरेटर संचालित स्वामित्व या किराए पर लिए गए विमानों के लिए बंद रहेगा। यह प्रतिबंध सैन्य उड़ान पर भी लागू होगा। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है।

तनावपूर्ण स्थिति के बीच पाकिस्तान ने 24 अप्रैल को अपना हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों के लिए 24 मई तक के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद भारत ने भी अपना हवाई क्षेत्र पाकिस्तान से जुड़े विमानों के लिए बंद कर दिया था। इस संबंध में जारी नोटम की अवधि 24 मई की सुबह 5:29 बजे समाप्त होने वाली थी लेकिन उससे पहले पाकिस्तान ने नोटम की अवधि एक महीने के लिए ओर बढ़ा दी है। इस बीच भारत ने भी नोटम जारी कर एक महीने के लिए अवधि को बढ़ा दिया है। पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों के लिए बंद होने के वजह से मध्य एशिया, पश्चिम एशिया, यूरोप, ब्रिटेन और उत्तर अमेरिका जाने वाली विमानों का रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा है, जिसमें समय और ईंधन खर्च अधिक हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।