Karnataka BJP IT Cell Faces Action Over Offensive Posts Linking Rahul Gandhi s Trip to Terror Attack कर्नाटक भाजपा आईटी सेल के खिलाफ मामला दर्ज, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsKarnataka BJP IT Cell Faces Action Over Offensive Posts Linking Rahul Gandhi s Trip to Terror Attack

कर्नाटक भाजपा आईटी सेल के खिलाफ मामला दर्ज

कर्नाटक में भाजपा आईटी सेल के खिलाफ राहुल गांधी की विदेश यात्रा को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ने वाले आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया। कांग्रेस नेता सीएम धनंजय ने शिकायत की,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 23 April 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
कर्नाटक भाजपा आईटी सेल के खिलाफ मामला दर्ज

बेंगलुरु, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ने वाले आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कर्नाटक में भाजपा आईटी सेल के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया। बाद में पोस्ट को हटा दिया गया। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कानूनी और मानवाधिकार इकाई के अध्यक्ष सीएम धनंजय ने शिकायत दर्ज कराई थी। धनंजय ने कहा कि पोस्ट का उद्देश्य राहुल गांधी की विदेश यात्रा को पहलगाम में हुए क्रूर हमले से जोड़ना था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का उद्देश्य राहुल गांधी की छवि को धूमिल करना और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।