शिवराज ने विकसित भारत संकल्प पदयात्रा शुरू की
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से विकसित भारत संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, वन विभाग और आदिम जाति कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 25 May 2025 11:21 PM

सीहोर, एजेंसी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से विकसित भारत संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान लाड़कुई में प्रधानमंत्री आवास योजना, वन विभाग की योजनाओं और आदिम जाति कल्याण की योजनाओं के लाभर्थियों से संवाद किया। चौहान ने इसके साथ ही भादाकुई और छींदगांव में जैविक खेती, वाणिज्यिक खेती, उद्यानिकी और स्वरोजगार पर चर्चा की। लाड़ली बहना और लखपति दीदीयों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि एक ताकतवर भारत और विकसित भारत हमारा लक्ष्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।