त्रिपुरा कांग्रेस ने शुरू किया संपत्ति दस्तावेजीकरण
त्रिपुरा कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी संपत्तियों के दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 30 March 2025 04:45 PM

अगरतला, एजेंसी त्रिपुरा कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी संपत्तियों के दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी देशभर में पार्टी की संपत्तियों के ब्यौरे का संकलन कर रही है। इसके तहत पार्टी की संपत्तियों जिनमें पार्टी दफ्तर भी शामिल हैं का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में त्रिपुरा में भी संपत्तियों का दस्तावेजीकरण शुरू कर दिया गया है जिसकी आंशिक रिपोर्ट भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजी जा चुकी है। शेष ब्यौरा आगामी 30 दिन में दिल्ली भेज दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।