Congress Remembers Jawaharlal Nehru on Death Anniversary in Greater Noida कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsCongress Remembers Jawaharlal Nehru on Death Anniversary in Greater Noida

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा, कार्यालय

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 27 May 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजिल अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का आयोजन बिसरख स्थित कार्यालय पर किया गया। उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार के तौर पर जो नींव स्वतंत्र भारत में अगले सैंकड़ों वर्षों के लिए नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए रखी थी, वास्तव में वर्तमान में आधुनिक भारत की इमारत उसी नींव पर आज भी खड़ी हुई है। आजादी के आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा लंबे समय तक जेल में रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना जीवन, अपनी पैतृक संपत्ति, अपना परिवार, अपना सर्वस्व देश के नाम न्यौछावर किया।

कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, दुष्यंत नागर,महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह बाल्मीकि, रिजवान चौधरी,देवेश चौधरी, पुनीत मावी, श्रुति कुमारी, कल्पना सिंह, तनवीर चौधरी, सुबोध भट्ट,आरके प्रथम, गौरव वशिष्ठ,कपिल भाटी, मोहित भाटी, धीरा सिंह, रमेश प्रधान, बिन्नू, सचिन भाटी, मनीष,प्रवीण,अमित कुमार,विवेक आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।