महिला पर अभद्र पोस्ट करने का आरोप
ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने युवक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र पोस्ट की। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो महिला ने उसे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर महिला के खिलाफ...

ग्रेटर नोएडा। शहर निवासी महिला पर युवक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र पोस्ट की। इसका विरोध करने पर महिला ने युवक के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक संजीव ने राधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि राधा ने उसके खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट की। इस बारे में जब उनको जानकारी हुई तो उन्होंने महिला से फेसबुक पोस्ट के बारे में बात की। आरोप है कि इस दौरान महिला ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मरवाने की धमकी दी। पीड़ित द्वारा इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पीड़ित ने महिला से अपनी जान का खतरा बताया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।