पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और जांच जारी है।’ श्रम मंत्री शिवनकुट्टी ने इन दृश्यों को चौंकाने वाला और परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि केरल जैसे राज्य में इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
अधिकारी ने कहा कि 29 वर्षीय आरोपी को बिहार से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार में लड़की के परिवार के ही गांव का रहने वाला है।
सुरेश के वकील पांडु पूजारी ने बताया, ‘कुशलनगर के एक गांव के सुरेश ने 2020 में अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत कुशलनगर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज की थी। उसी समय बेट्टादरपुरा में एक कंकाल मिला था।’
पिशोर पुलिस थाने के अधिकारी वसंत पाटिल ने बताया, ‘गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास कुछ बच्चे मधुमक्खी के छत्ते की तलाश में कुएं के पास पहुंचे। हलचल देखकर घाटकावड़े चिल्लाया, जिससे बच्चे सतर्क हो गए।’
वकील निलेश ओझा ने आरोप लगाया कि पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने भी इस षड्यंत्र को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शिकायत में एक्टर डिनो मोरिया और सूरज पंचोली के नाम भी लिए हैं।
कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने सवाल किया, ‘हमलावर तो सत्तारूढ़ पार्टी से हैं। क्या उन्हें अपनी सरकार, संविधान, कानून और गृह विभाग पर भरोसा नहीं है? उन्होंने कानून अपने हाथ में क्यों लिया?’
शिवसेना नेता ने कहा कि कानून सबके लिए समान है। वह कामरा की टिप्पणी को लेकर मुंबई के स्टूडियो में तोड़फोड़ लाकरने वाले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की कार्रवाई का समर्थन नहीं करते।
शिवांकर को देखते ही पुलिस के दोनों कर्मियों ने अपने दोपहिया वाहन से उसका पीछा किया। बाइक पर सवार होकर भाग रहे शिवांकर ने उसका पीछा करते समय दोनों कांस्टेबलों की मोटरसाइकिल को लात मार दी।
माधव के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया गया। पुलिस ने उसे वडगांवशेरी में एक लॉज में पाया, जहां वह नशे की हालत में था। कुछ समय बाद होश में आने पर उसने अपने अपराध को कबूल लिया।
आगरा की रहने वाली एक बेटी को छह साल बाद इंसाफ मिला है। साल 2018 में स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही दसवीं की छात्रा पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ा था। इस हत्याकांड के छह साल बाद 2 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।