Tributes Paid to Former Minister Shardanand Anchhal on His Death Anniversary पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल को दी गई श्रद्धांजलि, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTributes Paid to Former Minister Shardanand Anchhal on His Death Anniversary

पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल को दी गई श्रद्धांजलि

Balia News - पूर्व मंत्री स्व शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि पर देवराज इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। नेताओं ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की और पुष्प अर्पित किए। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाFri, 2 May 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल को दी गई श्रद्धांजलि

बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मंत्री स्व शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को देवराज इंटर कॉलेज पशुहारी के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि स्व. अंचल का जीवन संघर्षों का दस्तावेज है। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि स्व अंचल ने समाजवादी पार्टी को दूसरे प्रदेशों में खड़ा करने का कार्य किया, जो आज फल-फूल रहा है। उन्होंने बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प जताया।

विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। इस मौके पर सांसद सनातन पांडेय, विधायक संग्राम सिंह यादव, विनय प्रकाश अंचल, राजन कन्नौजिया, चंद्रशेखर सिंह, रुद्रप्रताप यादव, शमशाद बांसपारी, बब्बन यादव, राजनाथ यादव, बसंत यादव, रामाश्रय यादव, उमेश कुमार, बेचू यादव, विधायक जयप्रकाश अंचल आदि थे। उधर, तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से पूर्व मंत्री स्व शारदानंद अंचल की पुण्य तिथि पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने पूर्व मंत्री स्व. अंचल को युगपुरुष की संज्ञा दी गई। इस मौके पर शौकत अली, दिनेश राजभर, अमानुलहक अब्बासी, अमरजीत सिंह, मुनेश चंद्र वर्मा, अहमद रजा, केके यादव, महेंद्र यादव आदि थे। बैरिया हिसं के अनुसार समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि पर बैरिया विधानसभा के समाजवादी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर विचार रखा। इस मौके पर यादव, संजय मिश्रा, विद्यासागर यादव, अंगद मिश्र, दशरथ यादव,श्यामू ठाकुर, मुन्ना गोड़, शिवचरण तिवारी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।