पार्टी को कार्यकर्ता ही मजबूत बनाता है:पल्टूराम
Balrampur News - सम्मेलन बलरामपुर, संवाददाता। स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम

सम्मेलन बलरामपुर, संवाददाता।
स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सदर ब्लाक सभागार में किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व सदर विधायक पल्टूराम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि किसी भी पार्टी को कार्यकर्ता ही मजबूत बनाता है। सक्रिय सदस्यों की भूमिका सबसे अहम होती है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सक्रिय कार्यकर्ता करता है। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही है। दूसरी पार्टियों कार्यकर्ताओं ने तो सम्मान देती है और न ही पार्टी में उच्च पद। विपक्षी दल सिर्फ परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह गुड्डू ने कहा कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ता समान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, गोविन्द सोनकर, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, डॉ. अजय सिंह पिंकू, ललिता तिवारी, आद्या सिंह, विनय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश सिंह, डीपी सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।